हिमाचल बिजली बोर्ड: दो साल की नियमित सेवा पूरी करने पर मिलेगा उच्च वेतनमान का लाभ, स्पष्टीकरण जारी

राज्य बिजली बोर्ड ने कर्मचारियों को उच्च वेतनमान (हायर पे स्केल) देने संबंधी नियमों को लेकर बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है। मंगलवार को जारी कार्यालय आदेश में बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि संशोधित वेतन प्रथम संशोधन विनियम 2022 का लाभ केवल उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा, जिनकी नियुक्ति 12 अप्रैल 2022 या उससे पहले हुई है। 12 अप्रैल 2022 तक अनुबंध आधार पर नियुक्त कर्मचारी भी विनियम 7(ए) के तहत उच्च वेतनमान के पात्र होंगे, लेकिन यह लाभ उन्हें नियमित सेवा के दो वर्ष पूर्ण करने के बाद ही दिया जाएगा।यदि किसी कर्मचारी को दो वर्ष की नियमित सेवा पूरी होने से पहले ही विनियम 7(ए) का लाभ दे दिया गया है, तो उसका वेतन पुनर्निर्धारित (री-फिक्स) किया जा सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 19:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल बिजली बोर्ड: दो साल की नियमित सेवा पूरी करने पर मिलेगा उच्च वेतनमान का लाभ, स्पष्टीकरण जारी #CityStates #Shimla #HpsebBenefit #SubahSamachar