हिमाचल चुनाव: चार नगर निगमों के सुबह, जिप और बीडीसी के देररात तक आते रहेंगे नतीजे

हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज संस्थाओं जिला परिषद और बीडीसी के मतों की गणना 31 मई को होनी है। राज्य निर्वाचन आयोग इसकी तैयारियों में जुट गया है। जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों की मतगणना संबंधित बीडीओ कार्यालयों के दायरे में करवाई जाएगी। जिला परिषद सदस्यों के विजेताओं की आधिकारिक घोषणा उपायुक्त और बीडीसी सदस्यों की विजयी उम्मीदवारों को घोषणा उपमंडलाधिकारियों (एसडीएम) की ओर से की जाएगी। आयोग ने मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती शुरू कर दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 29, 2026, 18:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल चुनाव: चार नगर निगमों के सुबह, जिप और बीडीसी के देररात तक आते रहेंगे नतीजे #CityStates #Shimla #HimachalElections2026 #SubahSamachar