Himachal Election: मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी, कानूनी राय भी ली जा रही
राज्य निर्वाचन आयोग प्रदेश में आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर एक अहम निर्णय की तैयारी चल रही है। राज्य निर्वाचन आयोग मतदान केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। इस कदम के पीछे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और गोपनीयता बनाए रखने का उद्देश्य बताया जा रहा है। हाल के दिनों में यह शिकायतें सामने आई हैं कि संभावित प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं पर दबाव बना रहे हैं।कुछ मामलों में मतदाताओं से व्हाट्सएप के जरिए वोट की तस्वीर दिखाने की बात कही जा रही है, जिससे मतदान की गोपनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए आयोग सख्त कदम उठाने की तैयारी में है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 04, 2026, 19:34 IST
Himachal Election: मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी, कानूनी राय भी ली जा रही #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalElection2026 #HimachalPanchayatElection2026 #SubahSamachar
