Himachal: आसमान से ड्रोन दिखाएगा रास्ता, जमीन पर रोबोट बचाएगा जिंदगी, आईआईटी मंडी ने विकसित की तकनीक
हिमाचल प्रदेश सहित पहाड़ी राज्यों में आपदा जब दस्तक देती है तो सबसे पहले रास्ते टूटते हैं और फिर उम्मीदें। कहीं भूस्खलन मलबे में जिंदगी दबा देता है, तो कहीं बादल फटने से गांव दुनिया से कट जाते हैं ऐसे हालात में राहत दलों के सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है- समय पर प्रभावित लोगों तक पहुंचना। अब इस चुनौती से लड़ने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के शोधकर्ताओं ने ड्रोन और ग्राउंड रोबोट की ऐसी स्वायत्त रोबोटिक जोड़ी विकसित की है, जो आपदा के बीच फंसी जिंदगी को तलाशने और राहत पहुंचाने का काम बिना मानव हस्तक्षेप कर सकती है। ऊपर उड़ता ड्रोन रास्ता और जिंदगी खोजेगा, जबकि नीचे चलता रोबोट दवाइयां, भोजन और जरूरी संसाधन लेकर मौके तक पहुंचेगा। यानी मुश्किल वक्त में जमीन और आसमान साथ मिलकर राहत का नया रास्ता बनाएंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 18:39 IST
Himachal: आसमान से ड्रोन दिखाएगा रास्ता, जमीन पर रोबोट बचाएगा जिंदगी, आईआईटी मंडी ने विकसित की तकनीक #CityStates #Shimla #IitMandiRobot #SubahSamachar
