हिमाचल: पेयजल स्रोतों की होगी जांच, जिला स्तर पर कमेटियां गठित करने के दिए निर्देश
प्रदेश में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर राज्य सरकार ने सभी प्राकृतिक एवं कृत्रिम पेयजल स्रोतों की जांच कराने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जल शक्ति विभाग को जिला स्तर पर अधिकारियों की कमेटियां गठित होंगी। ये कमेटियां प्रदेशभर में बावड़ियों, हैंडपंपों और अन्य पेयजल स्रोतों के पानी की गुणवत्ता की जांच करेंगी तथा उनकी विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगी। जल शक्ति विभाग का मानना है कि लोगों को बरसात में लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए यह फैसला लिया गया है। जांच के दौरान जिन जल स्रोतों का पानी पीने योग्य नहीं पाया जाएगा, वहां स्पष्ट रूप से सूचना पट्टिकाएं लगाई जाएंगी, ताकि स्थानीय लोग और पर्यटक ऐसे स्रोतों का पानी पीने से बच सकें। इन पट्टिकाओं पर पानी के उपयोग को लेकर आवश्यक चेतावनी भी अंकित की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 22:02 IST
हिमाचल: पेयजल स्रोतों की होगी जांच, जिला स्तर पर कमेटियां गठित करने के दिए निर्देश #CityStates #Shimla #HpDrinkingWaterSources #SubahSamachar
