Himachal: मिसाल बने डॉ. राजेंद्र कंवर... 80 करोड़ की संपत्ति सरकार को दी दान, देहदान का भी लिया संकल्प
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के जोलसप्पड़ निवासी 77 वर्षीय चिकित्सक डॉ. राजेंद्र कंवर ने अपनी और दिवंगत पत्नी कृष्णा कंवर की करीब 80 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति प्रदेश सरकार को समर्पित कर समाज के लिए मिसाल पेश की है। डॉ. कंवर ने पांच अगस्त को संपत्ति की गिफ्ट डीड सरकार के नाम कर दी। इसके बाद संबंधित भूमि का इंतकाल भी प्रदेश सरकार यानी डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के नाम दर्ज हो गया है। डॉ. कंवर ने बताया कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने वर्ष 2021 में ही अपनी पूरी चल-अचल संपत्ति प्रदेश सरकार के नाम वसीयत करने का निर्णय लिया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 11, 2026, 21:38 IST
Himachal: मिसाल बने डॉ. राजेंद्र कंवर... 80 करोड़ की संपत्ति सरकार को दी दान, देहदान का भी लिया संकल्प #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Hamirpur(himachal) #HimachalDr.RajendraKanwar #SubahSamachar
