हिमाचल: वायुसेना में नादौन की देवांशी शर्मा बनीं फ्लाइंग ऑफिसर
उपमंडल नादौन के समहूं गांव की देवांशी शर्मा का वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में चयन हुआ है। देवांशी ने 12वीं की परीक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल बरमाणा से की। पंजाब विश्वविद्यालय से डिफेंस और स्ट्रैटेजिक स्टडीज में मास्टर की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट दिया। उसके बाद एसएसबी साक्षात्कार पास किया। देवांशी को रक्षा क्षेत्र में शामिल होने की प्रेरणा उनके नाना कर्नल (सेवानिवृत) रोशन लाल शर्मा से मिली। देवांशी के पिता इंजीनियर राजेश शर्मा ने बताया कि बेटी बचपन से ही वर्दी पहनकर देश सेवा करने का सपना देख रही थी। मां नीना शर्मा ने कहा कि उन्हें गर्व और खुशी का अनुभव हो रहा है। देवांशी की उपलब्धि पर स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने देवांशी और उनके परिवार को बधाई दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 18:15 IST
हिमाचल: वायुसेना में नादौन की देवांशी शर्मा बनीं फ्लाइंग ऑफिसर #CityStates #Shimla #DevanshiSharma #SubahSamachar
