हिमाचल अपराध ट्रेंड रिपोर्ट: घर में अपनों का सितम, बाहर ईव टीजिंग का दंश, महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल
शांत हिमाचल प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर घर से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक सवाल खड़े हो रहे हैं। राज्य अपराध ट्रेंड रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार छेड़छाड़, ईव टीजिंग और घरेलू प्रताड़ना के मामले चिंता का विषय बने हुए हैं। पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज मामलों के अलावा बड़ी संख्या में घटनाओं के सामने नहीं आने की आशंका भी है। प्रदेश में अगस्त 2026 तक महिलाओं से छेड़छाड़ के 328 और सार्वजनिक स्थानों पर परेशान करने यानी ईव टीजिंग के 122 मामले दर्ज किए गए। वर्ष 2025 में छेड़छाड़ के 521 और ईव टीजिंग के 137 मामले सामने आए थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 22:01 IST
हिमाचल अपराध ट्रेंड रिपोर्ट: घर में अपनों का सितम, बाहर ईव टीजिंग का दंश, महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल #CityStates #Crime #HimachalPradesh #Shimla #HimachalCrimeTrendReport #CrimeAgainstWomen #SubahSamachar
