Himachal News: उपभोक्ताओं को क्यूआर कोड से मिलेगा अब डिपुओं में राशन, निदेशालय ने जारी किए निर्देश

आधार प्रमाणीकरण सर्वर में आई तकनीकी खराबी के चलते प्रदेश के कई क्षेत्रों में पिछले तीन दिन से उपभोक्ताओं को डिपुओं से राशन नहीं मिल पा रहा है। माह के अंतिम सप्ताह में सर्वर डाउन होने से राशन लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं की दिक्कतों को देखते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय ने अब डिपोधारकों को क्यूआर कोड के माध्यम से राशन वितरण करने के निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों के बाद अब डिपोधारक राशनकार्ड पर लगे क्यूआर कोड से राशन वितरण करेगा।विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आधार सर्वर ठप होने के कारण डिपुओं में राशन वितरण व्यवस्था बाधित हो गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 22:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal News: उपभोक्ताओं को क्यूआर कोड से मिलेगा अब डिपुओं में राशन, निदेशालय ने जारी किए निर्देश #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kangra #QrCodes #SubahSamachar