हिमाचल: लंबे इंतजार के बाद प्रदेश में पहुंची यूरिया खाद की खेप, किसानों-बागवानों के लिए राहत
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रदेश में यूरिया खाद की नई खेप पहुंच गई है। प्रदेश के लिए करीब 2,790 टन यूरिया खाद जारी की गई है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। कृषि कार्यों के साथ-साथ सब्जियों और बगीचों में छिड़काव के लिए किसान लंबे समय से खाद का इंतजार कर रहे थे। जानकारी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए कुल 61,380 बोरी यूरिया खाद आवंटित की गई है। खाद की खेप दो स्थानों पर उतारी गई है, जहां से इसे अलग-अलग जिलों में भेजा जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 08, 2026, 21:24 IST
हिमाचल: लंबे इंतजार के बाद प्रदेश में पहुंची यूरिया खाद की खेप, किसानों-बागवानों के लिए राहत #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #UreaFertilizer #SubahSamachar
