हिमाचल: खराब मौसम के कारण नादौन से बजाय ऊना में लैंड करवाया मुख्यमंत्री सुक्खू का हेलीकॉप्टर

हमीरपुर जिले के नादाैन दाैरे पर जा रहेप्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हेलीकॉप्टर को गुरुवार को खराब मौसम के चलते एहतियातन ऊना में उतारना पड़ा। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन झलेड़ा स्थित मैदान में सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री कुछ समय के लिए यहां रुके और मौजूद लोगों से बातचीत भी की। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुक्खू का सुबह करीब 11:20 बजे अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन (जिला हमीरपुर) पहुंचने का कार्यक्रम था, जहां अमतर में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग प्रस्तावित थी। लेकिन मौसम खराब होने के कारण उड़ान के दौरान बदलाव करना पड़ा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 13:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: खराब मौसम के कारण नादौन से बजाय ऊना में लैंड करवाया मुख्यमंत्री सुक्खू का हेलीकॉप्टर #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Una #CmSukhuHelicopter #SubahSamachar