Himachal Budget Session: विधानसभा बजट सत्र का आज छठा दिन, उठा सिलिंडरों की कमी का मुद्दा; जानें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के छठे दिन बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए मनाली के कांग्रेस विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि केंद्र से राजस्व घाटा अनुदान बंद होने की वजह से हिमाचल को बहुत नुकसान हुआ है। गौड़ ने चिंता जताई कि गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। जब सिलिंडर ही नहीं मिलेंगे तो पर्यटक कैसे आएंगे। सिलिंडर का अलग से कोटा पर्यटक स्थलों के लिए रखा जाना चाहिए। केंद्र सरकार को इस पर गौर करना चाहिए। गौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने वेतन में 50 प्रतिशत, मंत्रियों, विधायकों के वेतन में कटौती करके अच्छा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सेब के आयात शुल्क को घटाए जाने का भी सेब की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश के छोटे बागवानों को इसका बहुत नुकसान होगा। उन्हें बाजार में अच्छे दाम नहीं मिल पाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से पेश किए गए बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रावधान किए गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 24, 2026, 10:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal Budget Session: विधानसभा बजट सत्र का आज छठा दिन, उठा सिलिंडरों की कमी का मुद्दा; जानें #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalVidhanSabha #HimachalBudget #HimachalAssembly #HimachalBudget2026 #HimachalBudgetSession #SubahSamachar