हिमाचल: आरडीजी पर सर्वदलीय बैठक आज, भाजपा और माकपा भी होगी शामिल, वित्तीय स्थिति सुधारने पर होगा मंथन
आरडीजी (राजस्व घाटा अनुदान) बंद किए जाने के मुद्दे पर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक सुबह 11:00 बजे राज्य सचिवालय शिमला में होगी। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान की ओर से सर्वदलीय बैठक को लेकर भाजपा, माकपा सहित अन्य दलों को पत्र भेजा गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मंत्री और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, माकपा के महासचिव संजय चौहान, पार्टी नेता राकेश सिंघा भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 21:35 IST
हिमाचल: आरडीजी पर सर्वदलीय बैठक आज, भाजपा और माकपा भी होगी शामिल, वित्तीय स्थिति सुधारने पर होगा मंथन #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalAllPartyMeeting #RdgIssue #SubahSamachar
