हिमाचल: प्रदेश में विदेशी एजेंसियां कर रहीं एआई से निगरानी, गृह मंत्रालय ने किया अलर्ट
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी विभागों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के अन्य उपकरणों के सावधानीपूर्वक उपयोग के लिए अलर्ट किया है। विदेशी एजेंसियां राज्य में इन तकनीकों का उपयोग कर निगरानी कर रही हैं। इनमें से कुछ एजेंसियां हिमाचल प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के शैक्षणिक संस्थानों में चल रहे अनुसंधान कार्यों पर भी नजर रखे हुए हैं। मंत्रालय ने सरकारी विभागों को एआई के इस्तेमाल में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। यह कदम विदेशी ताकतों की ओर से संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बनाने के संभावित खतरे को देखते हुए उठाया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 21:06 IST
हिमाचल: प्रदेश में विदेशी एजेंसियां कर रहीं एआई से निगरानी, गृह मंत्रालय ने किया अलर्ट #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #AiSurveillanceInHimachal #AiSurveillance #SubahSamachar
