हिमाचल: सरकारी कॉलेजों में नए विषयों में तभी होंगे दाखिले जब उपलब्ध होंगे शिक्षक, निदेशालय ने जारी किए निर्देश
हिमाचल प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों के पुनर्गठन और विषयों के युक्तिकरण की प्रक्रिया को लागू कर दिया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपलों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिन विषयों के स्वीकृत पद युक्तिकरण के बाद समाप्त हो गए हैं, उनमें शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रथम वर्ष में नए प्रवेश नहीं दिए जाएंगे। हालांकि, वर्तमान में अध्ययनरत विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसे विषयों में द्वितीय और तृतीय वर्ष की पढ़ाई जारी रहेगी। इन विषयों को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा ताकि किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा प्रभावित न हो।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 22:01 IST
हिमाचल: सरकारी कॉलेजों में नए विषयों में तभी होंगे दाखिले जब उपलब्ध होंगे शिक्षक, निदेशालय ने जारी किए निर्देश #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HpGovtColleges #SubahSamachar
