हिमाचल: आधार-बैंक लिंक नहीं होने से अटकीं 34 हजार छात्रवृत्तियां, कोर्ट की सख्ती के बाद शिक्षा विभाग अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) तथा डीएनटी वर्ग के 34,088 विद्यार्थियों की प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्तियां आधार से बैंक खाते लिंक न होने के कारण लंबित पड़ी हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्कूल शिक्षा विभाग को सभी पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों की 31 जुलाई 2026 तक शत-प्रतिशत आधार सीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक सुनीता सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने अमित कुमार बनाम भारत संघ मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों को लंबित छात्रवृत्तियों का भुगतान चार माह के भीतर करने के निर्देश दिए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 22:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: आधार-बैंक लिंक नहीं होने से अटकीं 34 हजार छात्रवृत्तियां, कोर्ट की सख्ती के बाद शिक्षा विभाग अलर्ट #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kangra #HpEducationDepartment #SubahSamachar