हिमाचल: 15 साल पुराना कर्ज नहीं चुकाया, 22 डिफाल्टरों के गिरफ्तारी वारंट, जानें पूरा मामला
हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति निगम (एससी-एसटी कॉर्पोरेशन) ऋण न चुकाने वालों पर सख्त रुख अपनाया है। निगम ने 22 डिफाल्टरों के गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। ये गिरफ्तारी वारंट निगम की ओर से कुल्लू और मंडी के डिफाल्टरों के खिलाफ जारी किए गए हैं। अब यदि इन डिफाल्टरों ने निगम का पैसा चुकाना शुरू नहीं किया तो निगम को सख्त कदम उठाना पड़ सकता है। निगम की ओर से इन सभी डिफाल्टरों को चार से पांच बार पहले भी पैसा चुकाने के लिए नोटिस भेजे गए थे। इसके बाद भी पैसा नहीं देने पर इन्हें निगम ने राजस्व अदालत में पेश होने के लिए नोटिस भेजा। ये डिफाल्टर राजस्व अदालत में भी नहीं पहुंचे। ऐसे में अब निगम ने सख्त कदम उठाते हुए इन डिफाल्टरों को ऋण चुकाने का अंतिम मौका दिया है। वहीं, इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर संबंधित पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 14, 2026, 18:35 IST
हिमाचल: 15 साल पुराना कर्ज नहीं चुकाया, 22 डिफाल्टरों के गिरफ्तारी वारंट, जानें पूरा मामला #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalUnpaidLoan #SubahSamachar
