हिमाचल: नशे में संलिप्त पाए गए शिक्षा विभाग के 10 कर्मियों को बर्खास्त करने की तैयारी, निर्देश जारी

नशे में संलिप्त शिक्षा विभाग से जुड़े 10 कर्मचारियों को नौकरी से जल्द बर्खास्त करने की तैयारी है। बर्खास्त करने से पहले प्रदेश सरकार ने इनके मामलों का परीक्षण करने के आदेश दिए हैं। सरकार के आदेश सचिव शिक्षा ने सभी उपनिदेशकों को सर्कुलर कर दिए हैं। इन कर्मचारियों की सूची भी जारी की है। इनमें जेबीटी शिक्षक दयाल सिंह, क्लर्क ओम कृष्ण और वरिष्ठ सहायक त्रिलोक नेगी पर गंभीर अपराध में मामला दर्ज है। इनके अलावा क्लर्क अविनाश कपिल, एमटीडब्ल्यू सम्मी कुमार, शिक्षक पंकज सिंह, शिक्षक विजेंद्र सिंह, लैब तकनीशियन अमन कुमार और शिक्षक अंकुश शर्मा पर मादक पदार्थ इस्तेमाल करने के आरोप में मामले दर्ज हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 21:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: नशे में संलिप्त पाए गए शिक्षा विभाग के 10 कर्मियों को बर्खास्त करने की तैयारी, निर्देश जारी #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalDrugAbuseCases #SubahSamachar