Sonipat News: कबीर दास के सामाजिक चेतना के संदेश पर प्रकाश डाला

संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। अखिल भारतीय साहित्य परिषद, सोनीपत इकाई की विशेष सभा के दौरान संत कबीर एवं वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई को समर्पित काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद पदाधिकारियों एवं मुख्य अतिथि साध्वी मां शिवानंदमयी ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कवयित्री कमलेश मलिक ने की जबकि मुख्य वक्ता अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष रामधन शर्मा और हरियाणा साहित्य अकादमी के पूर्व निदेशक डॉ. पूर्णमल गौड़ रहे। कवि सत्यनारायण शर्मा ने संत कबीर के दोहों का गायन शैली में प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया। रामधन शर्मा ने कबीर के दोहों की व्याख्या करते हुए उनके ज्ञान, भक्ति और सामाजिक चेतना के संदेश पर प्रकाश डाला। इकाई अध्यक्ष नरेश आकाश ने संत कबीर और महारानी लक्ष्मीबाई के व्यक्तित्व, साहस तथा राष्ट्र भक्ति पर विचार रखे। कमलेश मलिक ने महारानी लक्ष्मीबाई पर स्वरचित कविता सुनाई। गीता सैनी ने भी काव्य पाठ किया। मुख्य अतिथि ने संत कबीर की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर आध्यात्मिक जीवन अपनाने का संदेश दिया। डॉ. पूर्णमल गौड़ की पत्नी ने महारानी लक्ष्मीबाई पर कविता प्रस्तुत की जबकि अतिथि धर्मवीर मलिक (योगी) ने उनके संघर्ष और बलिदान का ऐतिहासिक विवरण प्रस्तुत किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 18:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: कबीर दास के सामाजिक चेतना के संदेश पर प्रकाश डाला #HighlightedTheMessageOfSocialConsciousnessOfKabirDas #SubahSamachar