Meerut News: शिक्षक-प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला

नव प्रवेशित प्रशिक्षुओं के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजनसंवाद न्यूज एजेंसीमवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में डीएलएड बैच 2025–2027 में नव प्रवेशित प्रशिक्षुओं के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। उद्घाटन प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने किया। उन्होंने नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं का तिलक एवं पुष्प प्रदान कर औपचारिक स्वागत किया। उन्होंने शिक्षक-प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रशिक्षित, अनुशासित एवं उत्तरदायी शिक्षक अनिवार्य हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं को संस्थान की शैक्षिक परंपराओं एवं मूल्यों के अनुरूप आचरण करने और प्रशिक्षण अवधि का समुचित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।प्रवक्ता नरेश कुमार, प्रियंका एवं मंजीत कौर खनूजा, डॉ. पूजा शर्मा, जैनेंद्र यादव, प्रशिक्षु उद्यम सिंह, प्रशिक्षु शुचिता तिवारी ने विभिन्न जानकारी दी। वेनिस ने लैब स्कूल की भूमिका एवं प्रशिक्षण में उसकी प्रासंगिकता का उल्लेख किया। दीक्षा ने सह शैक्षणिक एवं विस्तार गतिविधियों पर जानकारी दी। रिदा अंजुम ने स्कूल चलो अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। सार्थक एवं नितिन ने परख एवं निपुण सर्वे की प्रक्रिया एवं शैक्षिक महत्व स्पष्ट किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 15:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: शिक्षक-प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला #HighlightedTheImportanceOfTeacherTraining #SubahSamachar