Jind News: बीसीए में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा, 40 सीटों पर 172 आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी नरवाना। राजकीय महाविद्यालय नरवाना में स्नातक (यूजी) में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया रविवार को समाप्त हो गई। अंतिम तिथि से पहले ही कई पाठ्यक्रमों में सीटों की तुलना में कई गुना अधिक आवेदन प्राप्त होने से इस बार दाखिले के लिए प्रतिस्पर्धा होगी। सबसे अधिक रुझान बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) की तरफ है। 40 सीटों के मुकाबले 172 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीएससी लाइफ साइंस की 80 सीटों पर 189 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो 236 प्रतिशत है। वहीं बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) की 40 सीटों पर 94 आवेदन आए हैं। सबसे अधिक सीटों वाले बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए) पाठ्यक्रम की 640 सीटों के लिए 1169 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा बीकॉम की 160 सीटों पर 192 आवेदन (120 प्रतिशत), बीए पॉलिटिकल साइंस मेजर की 40 सीटों पर 45 आवेदन (112 प्रतिशत) तथा बीएससी फिजिक्स मेजर की 40 सीटों पर 55 आवेदन (137 प्रतिशत) दर्ज किए गए हैं। हालांकि कुछ पाठ्यक्रमों में अभी भी सीटों की तुलना में आवेदन कम रहे हैं। बीए अंग्रेजी मेजर की 40 सीटों पर 35, बीए गणित मेजर की 40 सीटों पर 21, बीएससी फिजिकल साइंस की 160 सीटों पर 118 तथा बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट की 40 सीटों पर 28 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रोफेसर जगबीर दुहन ने बताया कि दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची 17 जुलाई को जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को 23 जुलाई तक फीस जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई विद्यार्थी निर्धारित समय के भीतर फीस जमा नहीं करता या प्रवेश प्रक्रिया में भाग नहीं लेता तो उसका नाम अगली मेरिट सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। ऐसे विद्यार्थियों को अगली सूची में शामिल होने के लिए पोर्टल पर डिफर विकल्प का चयन करना अनिवार्य होगा। यदि विद्यार्थी यह विकल्प नहीं चुनता है तो उसे आगे की मेरिट सूची में मौका नहीं मिलेगा और उसे केवल ओपन काउंसिलिंग का इंतजार करना पड़ेगा। मेरिट सूची जारी होने के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।0बीसीए में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा, 40 सीटों पर 172 आवेदनस्नातक प्रवेश: कई पाठ्यक्रमों में सीटों से कई गुना अधिक आवेदनबीए की 640 सीटों के लिए 1169 छात्रों ने किया आवेदनबीएससी लाइफ साइंस और बीबीए में भी दाखिले की कड़ी टक्करकुछ कोर्सों में अब भी खाली रह सकती हैं सीटें, आवेदन अपेक्षाकृत कम17 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट सूची, 23 जुलाई तक फीस जमा करना अनिवार्यफीस जमा नहीं करने पर अगली मेरिट सूची से बाहर हो सकते हैं विद्यार्थीडिफर विकल्प नहीं चुना तो अगली मेरिट सूची में नहीं मिलेगा मौकादस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया मेरिट सूची के अनुसार होगी
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 18:41 IST
Jind News: बीसीए में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा, 40 सीटों पर 172 आवेदन #HighestCompetitionInBCA:172ApplicationsFor40Seats. #SubahSamachar
