एगलेस आमलेट रेसिपी: घर पर नहीं है अंडे? ऐसे बनाएं हाई प्रोटीन आमलेट
Eggless Omelette Kaise Banayen: सुबह का नाश्ता दिन की शुरुआत को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन जो लोग अंडे नहीं खाते, उनके लिए ऐसा नाश्ता चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ प्रोटीन भी दे। अगर आप भी शाकाहारी हैं या अंडे खाना पसंद नहीं करते, तो बेसन और पनीर से बना एगलेस आमलेट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसमें अपनी पसंद की सब्जियां भी शामिल की जा सकती हैं। बेसन यानी चने के आटे से तैयार होने वाला यह आमलेट दिखने में पारंपरिक आमलेट जैसा लग सकता है, लेकिन इसका स्वाद और बनावट थोड़ी अलग होती है। इसमें पनीर मिलाने से प्रोटीन की मात्रा बढ़ती है, जबकि पालक, टमाटर और मशरूम जैसे विकल्प स्वाद और विविधता जोड़ते हैं। आप इसे हरी चटनी, दही या होल-व्हीट टोस्ट के साथ परोस सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस रेसिपी को अपनी पसंद और उपलब्ध सामग्री के अनुसार आसानी से बदला जा सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 22, 2026, 17:18 IST
एगलेस आमलेट रेसिपी: घर पर नहीं है अंडे? ऐसे बनाएं हाई प्रोटीन आमलेट #Food #National #EgglessOmelette #Recipe #HighProteinBreakfast #SubahSamachar
