Uttarakhand: मुख्य सचिव ने की उच्चस्तरीय बैठक, चारधाम यात्रा, हीट वेव और मानसून तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंनेेचारधाम यात्रा, हीटवेब और मानसून तैयारियों को लेकर निर्देश दिए।उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। आपदा नियंत्रण कक्ष में हुुई बैठक मेंमुख्य सचिव ने कहा कि मानसून को देखते हुए सभी होल्डिंग एरिया अभी से सक्रिय किए जाएं और वहां भोजन, पानी, शौचालय समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें। भारी बारिश या भूस्खलन जैसी आपात स्थिति के लिए पहले से निकासी योजना तैयार रखने के भी निर्देश दिए गए। ये भी पढे़ंSIR:उत्तराखंडकी मतदाता सूची हुई फ्रीज, अभी नए वोटर नहीं बनेंगे, 15 सितंबर को प्रकाशित होने के बाद हटेगी रोक उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर जरूरत पड़ने पर रात्रिकालीन दर्शन व्यवस्था भी संचालित की जा सकती है। साथ ही यात्रा पर आने वाले बुजुर्गों, छोटे बच्चों और बीमार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष ध्यान देने और जागरूकता बढ़ाने को कहा गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 11:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand: मुख्य सचिव ने की उच्चस्तरीय बैठक, चारधाम यात्रा, हीट वेव और मानसून तैयारियों को लेकर दिए निर्देश #CityStates #Chamoli #Dehradun #Uttarakhand #CharDhamYatra #CsAnandVardhan #UttarakhandNews #Monsoon #SubahSamachar