Himachal: बड़े पैमाने पर वनों की कटाई और तस्करी पर हाईकोर्ट सख्त, डीएफओ से मांगा हलफनामा

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने ऊना जिले के गगरेट तहसील में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई और लकड़ी तस्करी के गंभीर आरोपों पर कड़ा संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए ऊना के डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) को अगली सुनवाई तक पूरा ब्योरा देते हुए एक विस्तृत हलफनामा दाखिल करने के आदेश दिए हैं।खंडपीठ ने जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण ऊना के सचिव को निर्देश दिया है कि वह गगरेट चेक पोस्ट का समय-समय पर औचक निरीक्षण करें और अपनी स्वतंत्र स्टेटस रिपोर्ट सीधे कोर्ट को सौंपें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 20:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: बड़े पैमाने पर वनों की कटाई और तस्करी पर हाईकोर्ट सख्त, डीएफओ से मांगा हलफनामा #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Solan #HpHighCourt #Deforestation #SubahSamachar