Himachal: शिमला-वांगतू एनएच-5 मरम्मत में एक साल की देरी पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग-5 के ढली-नारकंडा और शिमला-वांगतू खंड के रखरखाव में हुई अत्यधिक देरी पर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने केंद्र और राज्य सरकार के विभागों के बीच फाइलों के चक्कर में बीते एक साल से लटके 82.51 करोड़ के बजट अनुमान को लेकर सक्षम प्राधिकारी से हलफनामा तलब किया है। अदालत ने कहा कि रिकॉर्ड के अनुसार राज्य सरकार ने 18 मई 2025 को ही 82.51 करोड़ का बजट अनुमान केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया था। मंत्रालय के मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय के बीच आपत्तियों और जवाबों का दौर तो चला, लेकिन प्रशासनिक व वित्तीय मंजूरी अब तक नहीं मिल पाई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 19:51 IST
Himachal: शिमला-वांगतू एनएच-5 मरम्मत में एक साल की देरी पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब #CityStates #Shimla #HpHighCourt #SubahSamachar
