चंडीगढ़ निगम को हाईकोर्ट की फटकार: डड्डूमाजरा में कूड़े का पहाड़ आपने बनाया, इसे साफ भी आप ही करेंगे

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड में बने कूड़े के पहाड़ के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया है। कोर्ट ने साफ-साफ कहा कि यदि रिहायशी इलाके के समीप डंपिंग ग्राउंड बनाकर गलती की है तो इसे सुधारना भी निगम की जिम्मेदारी बनती है। हाईकोर्ट ने नगर निगम को 25 मई तक की मोहलत देते हुए इस कूड़े के पहाड़ को हटाकर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। डड्डूमाजरा डंपिंग साइट के करीब रह रहे लोगों का जीवन इस कूड़े के ढेर के कारण नर्क समान बनने की दलील देते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दीप्ति सिंह व अमित शर्मा ने जनहित याचिका दाखिल की थी। इलाके के लोगों को लगातार बदबू, प्रदूषण और बीमारियों की शिकायत होने की दलील देते हुए इस डंपिंग ग्राउंड को हटाने की यचिकाओं में मांग की गई थी। हाईकोर्ट में लगातार नगर निगम इसे हटाने के लिए मोहलत मांगता रहा और अब शुक्रवार को फिर से 25 दिन की मोहलत मांगी गई। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने नगर निगम से पूछा कि पहले इस इलाके में रिहायशी कॉलोनी थी या डंपिंग ग्राउंड। अधिकारियों की जवाबदेही तय हो हाईकोर्ट ने कहा कि मकानों को देखकर साफ प्रतीत होता है कि यहां आबादी पहले से थी। हाईकोर्ट ने कहा कि आबादी के इतने निकट डंपिंग की जगह तय करना गंभीर चूक है। निगम ने कहा कि कचरे के बड़े ढेर को हटाने और जमीन को समतल करने का काम जारी है। अमित शर्मा ने सुनवाई के दौरान आरोप लगाया कि नगर निगम केवल दिखावटी कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक स्थान से कचरे का ढेर हटाकर दूसरी जगह कई नए ढेर लगाए जा रहे हैं। इससे इलाके की हवा और पानी दोनों प्रदूषित हो रहे हैं। उन्होंने इस मामले में अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग भी उठाई। वास्तविक बदलाव नजर आना चाहिए हाईकोर्ट ने अब 26 मई तक नगर निगम को विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि लेवलिंग के दौरान डंपिंग साइट पर कहीं भी प्लास्टिक या पॉलिथीन का कचरा दिखाई नहीं देना चाहिए। हाईकोर्ट ने कहा कि सफाई कार्य केवल औपचारिकता न बने बल्कि जमीन पर वास्तविक बदलाव नजर आना चाहिए। मानसून आने में छह सप्ताह से भी कम समय बचा है और यदि कचरा साफ नहीं हुआ तो बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 11:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चंडीगढ़ निगम को हाईकोर्ट की फटकार: डड्डूमाजरा में कूड़े का पहाड़ आपने बनाया, इसे साफ भी आप ही करेंगे #CityStates #Chandigarh #PunjabHaryanaHighCourt #ChandigarhMunicipalCorporation #Daddumajra garbageDump #SubahSamachar