प्रधानमंत्री मोदी का बालोतरा दौरा: चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा; रिफाइनरी क्षेत्र 'नो फ्लाई जोन' घोषित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बालोतरा दौरे और राजस्थान रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के क्षेत्र को 'नो फ्लाई जोन' घोषित किया गया है। इस दौरान किसी भी प्रकार की अनधिकृत हवाई गतिविधि पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। बता दें कि, चारजुलाई को बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी का उद्धाटन करेंगे। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम स्थल के ऊपर या उसके आसपास ड्रोन, यूएवी (अनमैन्ड एरियल व्हीकल), पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट तथा अन्य सभी प्रकार के उड़ने वाले उपकरणों के संचालन पर रोक रहेगी। प्रशासन का मानना है कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी तरह की अनधिकृत हवाई गतिविधि सुरक्षा के लिए चुनौती बन सकती है। इसी को देखते हुए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है। बिना अनुमति उड़ान भरना पड़ेगा भारी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में यदि कोई व्यक्ति या संस्था बिना सक्षम अनुमति के ड्रोन अथवा अन्य उड़ने वाले उपकरण का संचालन करती है, तो उसके खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, तैयारियों की लगातार समीक्षा प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस, विशेष सुरक्षा एजेंसियां और अन्य विभाग आपसी समन्वय के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। प्रवेश व्यवस्था, निगरानी प्रणाली, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि कार्यक्रम सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। ड्रोन ऑपरेटरों और मीडिया से विशेष अपील जिला प्रशासन ने ड्रोन ऑपरेटरों, वीडियोग्राफरों, फोटोग्राफरों, मीडिया संस्थानों और आम नागरिकों से सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। बिना पूर्व अनुमति किसी भी प्रकार की हवाई रिकॉर्डिंग या उड़ान गतिविधि नहीं करने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें-99 लाख की सब्सिडी पर घिरे केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी:बोले- 2018 में किया था आवेदन; नियमों के तहत मिला लाभ ऐतिहासिक आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क राजस्थान रिफाइनरी के उद्घाटन और प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को प्रदेश के महत्वपूर्ण आयोजनों में माना जा रहा है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के हर पहलू पर विशेष निगरानी रख रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाया जाएगा तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 21:11 IST
प्रधानमंत्री मोदी का बालोतरा दौरा: चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा; रिफाइनरी क्षेत्र 'नो फ्लाई जोन' घोषित #CityStates #Balotra #Rajasthan #PmModiRajasthanVisit #BalotraNews #RajasthanRefinery #NoFlyZone #PmSecurity #DroneBan #RajasthanNews #BalotraRefinery #PrimeMinisterVisit #RajasthanLatestNews #SubahSamachar
