iPhone: बिना एप के ट्रैक कर सकेंगे लाइव फ्लाइट; बस एक मैसेज पर टैप करें और देखें प्लेन का पूरा मैप, जानें कैसे
एपल अपने iOS में कई ऐसे फीचर्स देता है जो जरूरत पड़ने पर खुद सामने आ ही जाते हैं। जैसे की फ्लाइट ट्रैकिंग एप, ये भी एक ऐसा ही एक स्मार्ट फीचर है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा मैसेज एप के जरिए अगर आपके किसी मित्र या परिवार वाले ने आपको फ्लाइट नंबर भेजा है, तो समझो आपका काम आधा हो गया है। क्योंकि ये ऑटो-डिटेक्ट कर लेता है। जैसे ही मैसेज में Air India AI2102 जैसा नंबर आता है, iOS उसे पहचान कर नीचे एक लाइन बना देता है। उस नंबर पर प्रेस और होल्ड (Long Press) करें। आपको तुरंत एक फ्लाइट कार्ड दिखेगा। लाइव मैप: प्रीव्यू फ्लाइट पर टैप करते ही आपको प्लेन की लाइव लोकेशन, उड़ान भरने और उतरने का समय और यहां तक कि बैगेज क्लेम की जानकारी भी मिल जाएगी। Spotlight सर्च अगर आपके पास कोई मैसेज नहीं है, तब भी आप इसे मैन्युअली कर सकते हैं। इसके लिए होम स्क्रीन पर नीचे की तरफ स्वाइप करें और स्पाॅटलाइट सर्च खोलें। यहां अपना फ्लाइट नंबर टाइप करें। बस इतना करते ही iPhone तुरंत उस फ्लाइट का रीयल-टाइम डेटा खींच लाएगा। इसे टैप करें और पूरा मैप देखें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 15:14 IST
iPhone: बिना एप के ट्रैक कर सकेंगे लाइव फ्लाइट; बस एक मैसेज पर टैप करें और देखें प्लेन का पूरा मैप, जानें कैसे #TechTipsInHindi #National #IphoneHacks #IosFeatures #TechNews #SubahSamachar
