Noida News: उद्योगों के साथ आवासीय सेक्टरों में नहीं होगी बिजली ट्रिपिंग

-औद्योगिक सेक्टर साइट-4 में एनपीसीएल का 33 केवी का सब स्टेशन चालू-साइट-4 के साथ स्वर्णनगरी व सेक्टर 36 को इस सब स्टेशन से जोड़ा गयामाई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टर साइट-4 में सोमवार को एनपीसीएल का 33 केवी सब स्टेशन शुरू हो गया है। जिसके बाद औद्योगिक सेक्टर के साथ दो आवासीय सेक्टरों को इससे जोड़ा गया है। इन सेक्टर में पर्याप्त बिजली आपूर्ति की जाएगी। इससे वहां ओवरलोड होने पर ट्रिपिंग की समस्या भी खत्म होगी। वहीं एक सप्ताह बाद औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 में भी नवनिर्मित 33 केवी सब स्टेशन शुरू हो जाएगा। अभी उसकी ट्रायल चल रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में बिजली की खपत बढ़ रही है। पिछले सप्ताह ग्रेनो में बिजली की खपत रिकॉर्ड 896 मेगावाट तक पहुंच गई थी पर इंफ्रास्ट्रक्चर पर्याप्त नहीं होने के कारण ट्रिपिंग व फॉल्ट की समस्या बढ़ रही थी। इस कारण एनपीसीएल ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ा रहा है। वहीं अब सोमवार को औद्योगिक सेक्टर साइट-4 में 33 केवी का नया सब स्टेशन शुरू किया है। एनपीसीएल के अफसरों ने बताया कि सब स्टेशन शुरू होने के बाद साइट-4 के साथ स्वर्णनगरी व सेक्टर-36 में बिजली आपूर्ति बेहतर हो गई है। वहां पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति करने की व्यवस्था है। वहीं एक सप्ताह बाद 12.5 एमवीए क्षमता का एक सब स्टेशन इकोटेक-3 में चालू हो जाएगा। उसका फायदा औद्योगिक सेक्टर के साथ हबीबपुर, जलपुरा और हल्दौनी गांव को होगा। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होने से शहर में बिजली आपूर्ति भी बेहतर होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 21:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Gsdf



Noida News: उद्योगों के साथ आवासीय सेक्टरों में नहीं होगी बिजली ट्रिपिंग #Gsdf #SubahSamachar