कौन हैं हेतल वारिया? रामायण में रणबीर की आवाज पर किया है काम? सेट पर डायलेक्ट कोच की मौजूदगी को बताया जरूरी
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। इस किरदार के लिए उनकी आवाज और बोलने के अंदाज पर भी काम किया गया। रणबीर ने इसके लिए वॉइस और डायलेक्ट कोच हेतल वारिया के साथ छह महीने से ज्यादा समय तक अभ्यास किया। हेतल के लिए यह रणबीर के साथ पहला पेशेवर काम था। वह पिछले एक दशक से ज्यादा समय से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। तरला, अ सूटेबल बॉय, शांताराम, द फेबल, द व्हील ऑफ टाइम और सैम बहादुर जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकीं हेतल ने लंदन के रॉयल सेंट्रल स्कूल ऑफ स्पीच एंड ड्रामा से वॉइस स्टडीज में मास्टर्स किया है। अमर उजाला से बातचीत में हेतल ने बताया कि किसी किरदार की आवाज तैयार करने के लिए सिर्फ उच्चारण पर काम करना काफी नहीं है। इसमें सांस लेने का तरीका, शरीर की मुद्रा, शब्दों को बोलने का अंदाज और आवाज में उतार-चढ़ाव भी शामिल हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 22:31 IST
कौन हैं हेतल वारिया? रामायण में रणबीर की आवाज पर किया है काम? सेट पर डायलेक्ट कोच की मौजूदगी को बताया जरूरी #Bollywood #Entertainment #CelebsInterviews #National #HetalVaria #HetalVariaInterview #WhoIsHetalVaria #VoiceDialectCoachHetalVaria #HetalVariaWorkedOnRanbirKapoorVoice #MovieRamayana #RamayanaReleaseDate #SubahSamachar
