Hemant Virmani: 11 साल बाद अमेजन से निकाले गए भारतीय मूल के टेक मैनेजर, बेटी ने दी हिम्मत तो ऐसे की नई शुरुआत

हेमंत विरमानी भारतीय मूल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और टेक मैनेजर हैं, जो अमेरिका के वॉशिंगटन में रहते हैं। वे करीब 11.5 साल तक अमेजन में काम कर चुके थे। अक्तूबर 2025 में कंपनी की छंटनी में उनकी नौकरी चली गई, जिससे उनकी कहानी चर्चा में आ गई।हेमंत अमेजन में सीनियर मैनेजर, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के पद पर थे। उनकी जिम्मेदारी इंजीनियरिंग टीम को लीड करना और टेक्नोलॉजी की लंबी योजना बनाना थी। उनका काम खास तौर पर दुनिया भर में ऑनलाइन सामान बेचने की तकनीक को बेहतर बनाना था। यह भी पढ़ें - Iran: यूएस ने 24 घंटे में पश्चिम एशिया भेजे 50 से ज्यादा लड़ाकू विमान; ईरान की धमकी- ऐसा मारेंगे उठेंगे नहीं अमेजन से पहले का करियर अमेजन से पहले उन्होंने लगभग 12 साल एडोब कंपनी में काम किया। वहां वे धीरे-धीरे प्रमोशन पाकर सीनियर इंजीनियरिंग मैनेजर बने। उन्होंने डॉक्यूमेंट और प्रिंट टेक्नोलॉजी से जुड़े कई प्रोजेक्ट किए। उनके नाम पर अमेरिका के कई पेटेंट भी हैं। यह भी पढ़ें - US-Iran Row: अमेरिका-ईरान बातचीत में तनाव, JD वेंस बोले- राष्ट्रपति ट्रंप की शर्तें मानने को तैयार नहीं तेहरान (ये खबर अपडेट की जा रही है)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 09:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hemant Virmani: 11 साल बाद अमेजन से निकाले गए भारतीय मूल के टेक मैनेजर, बेटी ने दी हिम्मत तो ऐसे की नई शुरुआत #World #National #Indian-originTechManager #HemantVirmani #Layoff #Amazon #TechManagerFired #HemantVirmaniStory #FiredEmployees #SubahSamachar