हेमा मालिनी @78: कैसे मिला ड्रीम गर्ल का खिताब? शाहरुख खान को बनाया सुपरस्टार, जानें 10 अनसुनी बातें
अपनी अदाकारी के दम पर लाखों दिलों पर राज करने वाली हेमा मालिनी सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक शानदार शास्त्रीय नृत्यांगना, फिल्म निर्देशक और राजनेता भी हैं। हेमा आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी सात ऐसी दिलचस्प बातें, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। 1. हिंदी फिल्मों से पहले तमिल सिनेमा में किया काम हेमा मालिनी ने हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने से पहले तमिल फिल्म 'इथु साथियाम' में काम किया था। यह फिल्म साल 1961 में आई थी। हालांकि, इस फिल्म से उन्हें कोई बड़ी पहचान नहीं मिली, लेकिन अभिनय की दुनिया में यह उनके शुरुआती सफर का अहम हिस्सा रही। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बना ली।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 14, 2026, 16:58 IST
हेमा मालिनी @78: कैसे मिला ड्रीम गर्ल का खिताब? शाहरुख खान को बनाया सुपरस्टार, जानें 10 अनसुनी बातें #Bollywood #Entertainment #National #HemaMalini #HemaMaliniAge #HemaMaliniMovies #HemaMaliniBirthday #HemaMaliniInterestingFacts #HemaMaliniBiography #HemaMaliniLifeAndCareer #HemaMaliniCareer #SubahSamachar
