Indonesia Helicopter crash: इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर हेलीकॉप्टर क्रैश, आठ की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पाम ऑयल के बागानों के बीच उड़ान भर रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी। यह हेलीकॉप्टर 'पीटी मैथ्यू एयर नुसंतारा' कंपनी का था और इसका मॉडल एयरबस H130 था। गुरुवार को इसने पश्चिमी कालीमंतन प्रांत के मेल्वी जिले से उड़ान भरी थी। इसे कुबू राया जिले में स्थित एक दूसरे पाम ऑयल बागान तक जाना था। लेकिन उड़ान भरने के महज पांच मिनट बाद ही हेलीकॉप्टर का कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया। ये भी पढ़ें:US:ट्रंप फिर दे सकते हैं कैमरन हैमिल्टन को FEMA की कमान, पहले कर चुके हैं बर्खास्त; जानें पूरा मामला हादसे खबर मिलते ही खोज अभियान शुरू किया गया। नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी और परिवहन मंत्रालय ने बताया कि हेलीकॉप्टर का मलबा सेकादौ जिले के घने जंगलों में मिला है। बचाव दल ने वहां से दो क्रू सदस्यों और छह यात्रियों के शव बरामद किए हैं। मरने वालों में एक व्यक्ति मलेशिया का नागरिक था। इंडोनेशिया लगभग 27 करोड़ की आबादी वाला देश है। यह देश अक्सर विमान, हेलीकॉप्टर और नाव डूबने सहित ट्रांसपोर्टेशन दुर्घटनाओं से परेशान रहा है। परिवहन सुरक्षा को लेकर यहां पहले भी कई सवाल उठते रहे हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन इस हादसे की जांच कर रहे हैं। अन्य वीडियो-
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 17, 2026, 08:51 IST
Indonesia Helicopter crash: इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर हेलीकॉप्टर क्रैश, आठ की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी #World #International #IndonesiaHelicopterCrash #BorneoIslandAccident #AirbusH130HelicopterCrash #WestKalimantanIncident #AviationAccidentIndonesia #SubahSamachar
