Mandla News: मंडला में भारी बारिश से बिगड़े हालात, नर्मदा का जलस्तर वॉर्निंग लेवल के पार; रपटा-पुल डूबा

मंडला जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही तेज बारिश के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नर्मदा का जलस्तर 437.04 मीटर दर्ज किया गया है, जो वॉर्निंग लेवल से ऊपर है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण मंडला मुख्यालय स्थित छोटा रपटा पुल पूरी तरह डूब गया है और पुल से करीब एक मीटर ऊपर पानी बह रहा है। बीते 24 घंटे में जिले में करीब 2.3 इंच बारिश दर्ज की गई है। नर्मदा और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण जिले के कई इलाकों में आवागमन प्रभावित हुआ है। सैकड़ों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित होने की स्थिति बन गई है। ये भी पढ़ें-डिंडौरी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, खरमेर नदी उफान पर; कई पुल-पुलिया डूबे कई मार्गों पर आवागमन बंद गड़बड़ी नाला उफान पर आने से घुघरी-मोहगांव मार्ग बंद हो गया है। वहीं मझगांव पुल के ऊपर पानी आने से मवई-सिझोरा मार्ग भी बंद है। इसके अलावा रामनगर-घुघरी और खटिया-मोचा मार्ग पर भी आवागमन बाधित हो गया है। प्रशासन अलर्ट मोड पर नर्मदा के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस, एसडीईआरएफ और होमगार्ड के जवानों को नदी किनारे और जलभराव वाले क्षेत्रों में तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। भू-संसाधन प्रबंधन विभाग के अनुसार, 1 जून से 20 अगस्त तक मंडला जिले में 33.96 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। हालांकि, पिछले वर्ष इसी अवधि में 49.38 इंच बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने 23 अगस्त तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। लगातार बारिश और नर्मदा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों और जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 20, 2026, 14:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandla News: मंडला में भारी बारिश से बिगड़े हालात, नर्मदा का जलस्तर वॉर्निंग लेवल के पार; रपटा-पुल डूबा #CityStates #MadhyaPradesh #Mandla #SubahSamachar