Uttarakhand: तेज बारिश से सड़कों के साथ ही गली-मोहल्लों में जलभराव, जनजीवन हुआ प्रभावित

तेज हवा के साथ हुई बारिश से मुसीबत खड़ी हो गई। 40 मिनट की बारिश में शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। गली-मोहल्लों के साथ ही मुख्य सड़कों पर बहता पानी वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया। नगर निगम के वार्ड-नौ के आनंदपुरी की सड़क पर दो फुट तक पानी जमा होने से लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया। वार्ड-31 इंदिरानगर क्षेत्र में नाले की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़क के साथ ही घरों में घुस गया। वार्ड-21 में भी जलभराव से लोग परेशान रहे। वार्ड-50, 51, 52, 53, 58 समेत कई वार्डाें में पेयजल और सीवर लाइन के लिए खोदी सड़कें कीचड़ से पट गईं। रविवार की दोपहर 12:48 बजे से शुरू हुई बारिश डेढ़ बजे थम गई। इतने कम समय की बारिश ने शहर की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। उजालानगर में नाला खोलने पहुंची निगम की टीम बारिश के बाद हुए जलभराव से परेशान लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को फोन किया। इस पर टीम जेसीबी के साथ मौके पर भेजी गई। सफाई निरीक्षक अमोल असवाल उजालानगर स्थित नाले पर पहुंचे और सफाई अभियान चलाया। यहां लोगों ने नाला बंद होने के चलते बरसाती पानी घरों में घुसने की शिकायत की। तेज हवा ने बुझाई बत्ती, 50 हजार प्रभावित रविवार की दोपहर हवा के साथ हुई बारिश से बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। शहर के कठघरिया, बसानी, मुखानी, पीलीकोठी, फूलचौड़, दमुवाढूंगा, लालकुआं क्षेत्र की विद्युत लाइनों पर पेड़ और टहनियां गिर गईं। इससे 50 हजार से अधिक आबादी की सप्लाई ढाई घंटे बाधित रही। विद्युत वितरण खंड टाउन डिविजन के गौलापार बिजलीघर से कालीचौड़ फीडर की बिजली डेढ़ घंटा गुल रही। इस फीडर की लाइन का पिन इंसुलेटर फटने के कारण फॉल्ट हुआ था। वहीं ग्रामीण डिविजन की लाइनों को अधिक नुकसान हुआ। 10 से 15 स्थानों पर लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। गौला में चार क्यूसेक पानी बढ़ा बारिश के बाद गौला के जलस्तर में चार क्यूसेक की वृद्धि रिकॉर्ड की गई है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता सुनील जोशी ने बताया कि रविवार को जलस्तर 99 क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया जो पहले 95 था। आंधी और बारिश के बीच नहर कवरिंग रोड मुखानी, बसानी, लामाचौड़ क्षेत्र में बड़े फॉल्ट पहले ठीक किए गए। शाम तक सभी क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। - एसके गुप्ता, अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल जलभराव की शिकायत मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया था। प्री मानसून से पहले वार्डाें में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा ताकि बरसात में पानी की निकासी आसानी से हो सके। - नगर आयुक्त परितोष वर्मा

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 04, 2026, 11:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand: तेज बारिश से सड़कों के साथ ही गली-मोहल्लों में जलभराव, जनजीवन हुआ प्रभावित #CityStates #Nainital #UttarakhandNews #UkNews #NainitalNews #HeavyRainWaterloggingCity #40MinutesRainFloodStreets #SubahSamachar