आजमगढ़ में लू का अलर्ट: एक सप्ताह में 4.6 डिग्री बढ़ा तापमान, रात में भी उमस और गर्मी; जानें बचाव के उपाय

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में बीते एक सप्ताह के दौरान तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे भीषण गर्मी और तेज धूप ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री और न्यूनतम 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों के लिए लू चलने का अलर्ट जारी किया है। सोमवार की सुबह उमस भरी रही और करीब 11 बजे तक हवा में नमी बनी रहने से लोग पसीने से तर-बतर रहे। दोपहर में पछुआ हवा के गर्म थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। स्थिति यह रही कि अधिकांश लोग सुबह और शाम के समय ही घरों से बाहर निकलना बेहतर समझ रहे हैं, जबकि दोपहर में सड़कें लगभग सुनसान दिखाई दे रही हैं। इस दौरान सड़कों पर केवल चारपहिया वाहन ही नजर आ रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 20:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आजमगढ़ में लू का अलर्ट: एक सप्ताह में 4.6 डिग्री बढ़ा तापमान, रात में भी उमस और गर्मी; जानें बचाव के उपाय #CityStates #Varanasi #HeatwaveAlert #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar