Himachal Weather: हिमाचल में गर्मी की दस्तक, सात जिलों में दिन का पारा 30 डिग्री के पार; जानें कब बदलेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। वीरवार को प्रदेश के सात जिलों कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और ऊना में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। राजधानी शिमला, कांगड़ा, सोलन में मार्च के दौरान तीन साल बाद सबसे ज्यादा पारा रिकॉर्ड हुआ। मौसम में आए इस बदलाव से मैदानों के साथ अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी पसीने छूटने लगे हैं। सुबह और शाम के समय भी मौसम में ठंडक कम हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 9 से 11 मार्च तक मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। मैदानी जिलों में 10 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। 11 मार्च को चार मैदानी जिलों के मौसम में भी बदलाव आने की संभावना है। लगातार साफ मौसम और तेज धूप के चलते दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश के कई क्षेत्रों में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम रहने के कारण बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। इसके चलते दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। निचले और मध्य पर्वतीय जिलों में दिन के समय धूप काफी तेज हो गई है, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 09:41 IST
Himachal Weather: हिमाचल में गर्मी की दस्तक, सात जिलों में दिन का पारा 30 डिग्री के पार; जानें कब बदलेगा मौसम #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalWeather #HimachalWeatherForecast #HimachalWeatherNews #HimachalWeatherToday #HimachalWeatherUpdate #HimachalWeatherReport #RainfallShimla #SubahSamachar
