चंडीगढ़ में बढ़ी तपिश: पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, दो दिन हैं भारी; 11 से चलेंगी राहत भरी हवाएं

चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब में पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस और हरियाणा के रोहतक में रिकॉर्ड 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इसकी वजह से मैदानी इलाकों में भीषण लू का प्रकोप बना हुआ है। हालांकि चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार पड़ोसी राज्यों के तापमान का असर भी चंडीगढ़ के तापमान पर पड़ता है। मसलन, रोहतक और श्री आनंदपुर साहिब में भीषण लू का सीधा असर चंडीगढ़ के वायुमंडल पर पड़ रहा है। 11 से सक्रिय होगा नया मौसमी सिस्टम मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल के अनुसार 11 जून से एक नया मौसमी सिस्टम सक्रिय हो रहा है। जिससे आसमान में आंशिक रूप से बादल छाएंगे। 11 और 12 जून को चंडीगढ़ में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इस परिवर्तन के कारण 13 जून तक चंडीगढ़ का अधिकतम पारा गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 04:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चंडीगढ़ में बढ़ी तपिश: पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, दो दिन हैं भारी; 11 से चलेंगी राहत भरी हवाएं #CityStates #Chandigarh-punjab #ChandigarhWeather #ChandigarhMausamUpdate #SubahSamachar