EV Noise: इलेक्ट्रिक कार से आ रही है धीमी आवाज? जानें क्या है AVAS तकनीक और क्यों है यह सुरक्षा के लिए जरूरी

इलेक्ट्रिक वाहनों की सबसे बड़ी खूबी उनकी शांती मानी जाती, लेकिन यही खामोशी भीड़भाड़ वाले भारतीय शहरों में हादसों का सबब बन सकती है। पेट्रोल-डीजल इंजन के शोर के बिना, पैदल चलने वाले या साइकिल सवार को पीछे से आती कार का अहसास नहीं होता। इसी सुरक्षा अंतराल को भरने के लिए ऑटोमोबाइल जगत में एवीएएस तकनीक को पेश किया गया है। क्या है एवीएएस तकनीक और यह कैसे काम करती है 1. सुरक्षा का साउंड सिग्नेचर एवीएएस एक ऐसा सिस्टम है जो कार के कम गति आमतौर पर 20 किमी/घंटा से नीचे पर चलते समय एक कृत्रिम आवाज पैदा करता है। यह आवाज इतनी नियंत्रित होती है कि शोर नहीं मचाती, लेकिन आसपास के लोगों को अलर्ट जरूर कर देती है। ये भी पढ़े:PM RAHAT:पीएम राहत योजना को मंजूरी, सड़क हादसा पीड़ितों को ₹1.5 लाख तक कैशलेस इलाज 2. हाइब्रिड कारों में भी है मौजूद सिर्फ प्योर इलेक्ट्रिक ही नहीं, बल्कि मजबूत हाइब्रिड कारें (जैसे मारुति सुजुकी इनविक्टो या टोयोटा हाइक्रॉस) भी जब शुद्ध इलेक्ट्रिक मोड पर चलती हैं, तो वे पैदल यात्रियों को सतर्क करने के लिए इसी हल्की आवाज का सहारा लेती हैं। 3. प्रीमियम ब्रांड्स की सिग्नेचर ट्यून टाटा मोटर्स जैसी घरेलू कंपनियों से लेकर लग्जरी ब्रांड्स तक, अब अपनी कारों के लिए खास साउंड डिजाइन तैयार कर रहे हैं। गाड़ी की रफ्तार बढ़ने या घटने के साथ यह आवाज भी बदलती है, जिससे ड्राइवर को बेहतर फीडबैक मिलता है और सड़क पर चलने वाले सुरक्षित रहते हैं। ये भी पढ़े:FASTag Scam Alert 2026:फास्टैग यूजर नकली वेबसाइट और फर्जी QR कोड से कैसे बचें, NHAI ने जारी की चेतावनी सड़क सुरक्षा की ओर एक बड़ा कदम दुनिया भर के कई विकसित देशों में एवीएस अब कानूनन अनिवार्य है। भारत में भी टाटा, महिंद्रा और हुंडई जैसी कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारों में इसे मानक (Standard) फीचर के रूप में दे रही हैं। ये न केवल एक नियम है, बल्कि स्मार्ट मोबिलिटी और सेफ मोबिलिटी के बीच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 15:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




EV Noise: इलेक्ट्रिक कार से आ रही है धीमी आवाज? जानें क्या है AVAS तकनीक और क्यों है यह सुरक्षा के लिए जरूरी #Automobiles #National #ElectricCars #Avas #AutoTechHindi #SubahSamachar