कंगना रणाैत केस में हुई बहस: वादी पक्ष ने कोर्ट में दी ये दलीलें, राहुल गांधी पर दर्ज वाद का किया जिक्र

भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत पर छात्रों को गटर जेनरेशन कहने और उनके अभिभावकों का अपमान करने के मामले की दायर रिवीजन में बुधवार को जिला जज की अदालत में बहस हुई। वादी ने अधिवक्ताओं ने तर्क दिया कि राहुल गांधी ने राम मंदिर में हुई चोरी के मामले में दिल्ली में प्रर्दशन किया। उनके खिलाफ बनारस में वाद दर्ज हुआ। इसके अलावा भी अन्य उदाहरण दिए। एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह ने 3 सितंबर, 2026 को मूल वाद खारिज कर दिया था। लिखा था कि जो घटना वर्णित की गई है, उससे न तो वादी पीड़ित है और न व्यथित है। राजीव गांधी बार के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने परिवाद दायर किया था। बताया था कि नीट और अन्य परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से करोड़ों छात्र आहत हुए हैं। कई छात्रों ने तनाव में आकर आत्महत्या भी कर ली। इन घटनाओं के विरोध में हजारों छात्रों ने दिल्ली जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। आरोप लगाया कि सांसद कंगना रणौत ने 27 जुलाई, 2026 को सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ टिप्पणी की। उन्होंने कहा मैंने अपनी जिंदगी में कभी किसी एक जगह पर इतना भद्दापन व गंदगी नहीं देखी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 20:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कंगना रणाैत केस में हुई बहस: वादी पक्ष ने कोर्ट में दी ये दलीलें, राहुल गांधी पर दर्ज वाद का किया जिक्र #CityStates #Agra #KanganaRanautCase #AgraNews #SubahSamachar