स्वास्थ्य सेवाएं: पीजीआई की तर्ज पर विकसित होंगे हिमाचल के दो मेडिकल काॅलेज, सरकार ने शुरू की तैयारी

हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए दो मेडिकल कॉलेजों को पीजीआई चंडीगढ़ की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी है। योजना के तहत ऊपरी हिमाचल के लिए शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) और निचले हिमाचल के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा या हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में से किसी एक का चयन किया जा सकता है। इन संस्थानों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर रहेगा।इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के मरीजों को बेहतर और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 19, 2026, 18:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




स्वास्थ्य सेवाएं: पीजीआई की तर्ज पर विकसित होंगे हिमाचल के दो मेडिकल काॅलेज, सरकार ने शुरू की तैयारी #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalHealthcareServices #SubahSamachar