स्वास्थ्य सेवाएं: हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में लगेंगी हाईटेक ऑटोमेशन प्रयोगशालाएं, 24 घंटे होंगे टेस्ट
हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हाईटेक ऑटोमेशन प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं। अगले साल जनवरी तक सभी मेडिकल कॉलेजों में लैब स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इन प्रयोगशालाओं में 24 घंटे टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना है। आधुनिक मशीनों से जांच प्रक्रिया तेज होने के साथ रिपोर्ट की सटीकता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इससे डॉक्टरों को बीमारी की पहचान करने और मरीजों के उपचार का सही निर्णय लेने में आसानी होगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 21:08 IST
स्वास्थ्य सेवाएं: हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में लगेंगी हाईटेक ऑटोमेशन प्रयोगशालाएं, 24 घंटे होंगे टेस्ट #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HpHealthcareServices #SubahSamachar
