Una News: स्वास्थ्य कर्मियों को दिया विंग्स स्केल-अप प्रोजेक्ट का प्रशिक्षण
अंब(ऊना)। विंग्स स्केल-अप प्रोजेक्ट के तहत सिविल अस्पताल अंब में शुक्रवार से स्वास्थ्य कर्मियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल कतना की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजर्स को प्रोजेक्ट की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है। दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन के व्यावहारिक पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही प्रतिभागियों को एंथ्रोपोमेट्री तकनीक का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिसमें महिलाओं की ऊंचाई और बच्चों की लंबाई मापने के सही तरीकों के बारे में बताया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 28, 2026, 00:02 IST
Una News: स्वास्थ्य कर्मियों को दिया विंग्स स्केल-अप प्रोजेक्ट का प्रशिक्षण #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
