Jammu News: प्रदेश के 17.55 लाख बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

- जम्मू संभाग में 7,20,348 और कश्मीर संभाग में 10,34,812 बच्चों ने पी खुराकअमर उजाला ब्यूरोजम्मू। पल्स पोलियो महाभियान में प्रदेश के शून्य से पांच वर्ष के कुल 18,91,821 में से 17,55,160 बच्चों को रविवार को दो बूंद जिंदगी की (पोलियो रोधी खुराक) पिलाई गई। शेष बच्चों को सोमवार व मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर खुराक पिलाएंगी। जम्मू में 87 प्रतिशत व कश्मीर संभाग में 93 प्रतिशत बच्चों को खुराक दी गई है। जम्मू संभाग के नोडल प्रभारी डॉ. सुनील कैलू ने बताया कि जम्मू संभाग में पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 5400 बूथ बनाए गए थे। अगले दो दिन 10 हजार टीमें घर-घर जाकर शेष बचे बच्चों को दवा पिलाएंगी। आंकड़ों के अनुसार पहले दिन बूथ स्तर पर पोलियो की खुराक पिलाने के लिए लोगों के बीच उत्साह देखा गया। जम्मू में सरकारी अस्पताल सरवाल में अभियान का शुभारंभ राज्यसभा सांसद सत शर्मा व विधायक अरविंद गुप्ता की उपस्थिति में किया गया। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. पूनम सेठी सहित अस्पताल का स्टाफ भी माैजूद रहा। जिलेवार पल्स पोलियो खुराक पीने वाले बच्चों की संख्या जिला संख्या जम्मू 168482सांबा 37028कठुआ 93619राजोरी 82710पुंछ 65694उधमपुर 77103रियासी 50388डोडा 52755रामबन 56302किश्तवाड़ 36267अनंतनाग 140280बांदीपोरा 57531बारामूला 158180बडगाम 113209गांदरबल 47970कुलगाम 79639कुपवाड़ा 122301पुलवामा 88118शोपियां 37440श्रीनगर 188144

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 02:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Health news



Jammu News: प्रदेश के 17.55 लाख बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की #HealthNews #SubahSamachar