कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा, जांच जरूरी : डॉ. सुशील

संवाद न्यूज एजेंसीजम्मू। कम उम्र में हृदय रोग के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को समय रहते जांच और सावधानी बरतने की जरूरत है। यह बात जीएमसी जम्मू के काॅर्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार शर्मा ने रविवार को मॉडल टाउन, गंग्याल स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित कार्डियक जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में कही। शिविर एसईडब्ल्यूए सोसायटी के सहयोग से लगाया गया। डॉ. सुशील ने कहा कि बदलती जीवनशैली, शारीरिक गतिविधियों की कमी, लंबे समय तक मोबाइल और डिजिटल उपकरणों का इस्तेमाल, असंतुलित खानपान, तंबाकू सेवन, मोटापा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, बढ़ा कोलेस्ट्रॉल और तनाव हृदय रोग का खतरा बढ़ा रहे हैं। उन्होंने लोगों से नियमित व्यायाम, पौष्टिक भोजन, पर्याप्त नींद और तनाव कम करने की सलाह दी। सीने में दर्द या दबाव, सांस फूलना, अधिक थकान, धड़कन तेज होना, ठंडा पसीना और दर्द हाथ, पीठ या जबड़े तक जाना गंभीर संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सोसायटी के संयोजक एस हरविंदर सिंह समेत गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। डॉ. आदित्य शर्मा, डॉ. आदर्श शर्मा सहित चिकित्सकों और स्वयंसेवकों ने शिविर में सहयोग किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 05, 2026, 02:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Health news



कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा, जांच जरूरी : डॉ. सुशील #HealthNews #SubahSamachar