स्वास्थ्य: देश में 99 प्रतिशत पहुंचा बच्चों का टीकाकरण आंकड़ा, 16 साल तक की जा रही निगरानी; जानें विस्तार से

देश में बच्चों का टीकाकरण कवरेज 99 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। अब मां के गर्भधारण से बच्चे के जन्म और 16 वर्ष की आयु तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से निरंतर निगरानी की जा रही है। इस पूरी अवधि में 27 टीके लगाए जाते हैं। टीकाकरण की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग का यू-विन पोर्टल बेहद कारगर साबित हो रहा है। यदि कोई बच्चा टीकाकरण से छूट जाता है तो यह पोर्टल आशा कार्यकर्ता समेत पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों को मोबाइल पर अलर्ट भेजता है। टीकाकरण पूर्ण होने तक यह अलर्ट प्रक्रिया जारी रहती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 11:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




स्वास्थ्य: देश में 99 प्रतिशत पहुंचा बच्चों का टीकाकरण आंकड़ा, 16 साल तक की जा रही निगरानी; जानें विस्तार से #CityStates #Solan #Shimla #HimachalPradesh #IndiaVaccinationCoverage99Percent #CriKasauliTdVaccineSupplyUip #U-winDigitalVaccinationIndia #InstitutionalDeliveryIndia89Percent #27VaccineDosesChildIndia16Years #U-winPortalVaccinationTracking #IndigenousTdVaccineIndia #TdVaccineLaunchCriKasauli #JpNaddaLaunchesTdVaccine #SubahSamachar