Chamba News: चुवाड़ी में पूर्व सैनिकों का स्वास्थ्य जांचा
चुवाड़ी (चंबा)। सैनिक विश्राम गृह चुवाड़ी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूर्व सैनिकों सहित वीर नारियों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। शिविर की अध्यक्षता डॉ. युक्तिधर शर्मा ने की। अन्य स्टाफ में लाभ सिंह, जोगिंदर सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व सैनिक लीग के प्रधान बृजलाल शर्मा और सुखलाल कंवर भी मौजूद रहे। शिविर में 21 रक्त के नमूनों की जांच की गई। साथ ही निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इसके अलावा तीन पूर्व सैनिकों के कैंटीन कार्ड बनाए गए। इस मौके पर करण सिंह ठाकुर, कैप्टन सुभाष शर्मा, कैप्टन सुरेश रतन मनकोटिया विशेष रूप से मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 17:37 IST
Chamba News: चुवाड़ी में पूर्व सैनिकों का स्वास्थ्य जांचा #HealthCheck-upOfEx-servicemenInChuwadi #SubahSamachar
