किसने अंतर पैदा किया: बुमराह की घातक गेंदबाजी, अक्षर का कैच या फिर संजू की बल्लेबाजी? दिग्गजों ने अपनी राय रखी
टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को सात रन से हराकर लगातार दूसरे टी20 विश्व कप फाइनल में जगह बना ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर इंग्लैंड को 246/7 पर रोक दिया। यह मुकाबला इतना रोमांचक रहा कि आखिरी ओवर में जाकर परिणाम निकला। इंग्लैंड की ओर से जेकब बेथेल ने शानदार शतक लगाकर मैच को बेहद रोमांचक बना दिया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अंत में संयम दिखाते हुए जीत अपने नाम कर ली। इस जीत के बाद क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों और प्रशासकों ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की। खास तौर पर जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी, संजू सैमसन की बल्लेबाजी और अक्षर पटेल की फील्डिंग को मैच का बड़ा कारण बताया गया। भारत अब फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। यह मुकाबला आठ मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 09:30 IST
किसने अंतर पैदा किया: बुमराह की घातक गेंदबाजी, अक्षर का कैच या फिर संजू की बल्लेबाजी? दिग्गजों ने अपनी राय रखी #CricketNews #Cricket #International #T20WorldCup2026 #SubahSamachar
