Panipat News: एचसीएस की परीक्षा 26 को दो सत्रों में होगी

पानीपत। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा 26 अप्रैल को आयोजित एचसीएस और अन्य संबद्ध सेवाएं प्रारंभिक परीक्षा दो सत्रों में ली जाएगी। पहला सत्र सुबह 10 से 12 और दूसरा सत्र शाम को तीन से पांच बजे तक होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से करीब दो घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। देरी से प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रश्न पत्र ट्रेजरी में दोहरी तालाबंदी में रखे जाएंगे। उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने परीक्षा के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन के लिए विस्तृत आदेश जारी करते हुए अधिकारियों की ड्यूटी तय कर दी है। उन्होंने विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को पेपर डिस्ट्रिब्यूटर एवं स्टेशन ऑफिसर नियुक्त किया है। वे परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र सुरक्षित लेकर जाएंगे। अधिकारियों को ट्रेजरी (मालखाना, पुलिस लाइन) से सीलबंद प्रश्न पत्र तय समय से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्रों तक पहुंचाने होंगे। इनके साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वे अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखेंगे। किसी भी प्रकार की नकल, गड़बड़ी या अव्यवस्था पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी व्यक्ति को मोबाइल, ब्लू टूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल अधिकृत स्टाफ और अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। ट्रेजरी में प्रश्नपत्रों को 24 से 26 अप्रैल तक दोहरी तालाबंदी में सुरक्षित रखा जाएगा। केंद्रों पर बिजली, चिकित्सा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एंबुलेंस की तैनात की जाएगी। परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए 24 अप्रैल को जिला सचिवालय में एक विशेष बैठक की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 04:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: एचसीएस की परीक्षा 26 को दो सत्रों में होगी #HCSExamWillBeHeldInTwoSessionsOn26th #SubahSamachar