Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 10 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान हरियाणा वासियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मानसूनी बादलों ने जबरदस्त दस्तक दी है, जिससे पिछले 24 घंटों में 14 जिलों का मौसम पूरी तरह बदल गया। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 10 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा, जिससे अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। सोमवार की सुबह और दोपहर का वक्त बेहद उमस भरा रहा, लेकिन दोपहर 3 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। झज्जर, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, जींद, कैथल, हिसार, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, चरखी-दादरी, फरीदाबाद और पलवल में झमाझम बारिश शुरू हो गई। पूरे प्रदेश में गुरुग्राम सबसे ठंडा और पानी-पानी रहा, जहाँ सर्वाधिक 34.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं हिसार के बालसमंद में भी 31 मिमी पानी बरसा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 16:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 10 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट #CityStates #Chandigarh-haryana #हरियाणामेंमानसूनपूरीतरहसक्रिय #10जुलाईतकभारीबारिशकाअलर्ट #HaryanaMonsoon #HaryanaRain #MonsoonUpdate #WeatherForecastHaryana #KarnalRain #GurugramRain #YellowAlertHaryana #HaryanaWeather #SubahSamachar